Menu
blogid : 14461 postid : 583327

तिरंगे की शान

प्रेरणा
प्रेरणा
  • 18 Posts
  • 31 Comments

1174938_502086549865969_1761370366_n

बढ़ते चलो, चलते चलो
तिरंगे की शान में लड़ते चलो

स्वाभिमान को फिर बचाना होगा
सघर्षो से सामना करना होगा
शत्रू ने फिर घुसपैठ किया
हमारी दोस्ती पर प्रहार किया

बढ़ते चलो, चलते चलो
तिरंगे की शान में लड़ते चलो

चढ़ो प्रतिशोध की ज्वाला लिए,
बढ़ो हौसलों की उड़ान लिए
इस कलंक को मिटाना होगा
देश का सम्मान बचाना होगा

बढ़ते चलो, चलते चलो
तिरंगे की शान में लड़ते चलो

सीमा पर जब आघात हो
या आतंक का साम्राज्य हो
शत्रू हुँकार से नहीं डरेंगे कभी
माटी अपनी नहीं छोड़ेंगे कभी

बढ़ते चलो, चलते चलो
तिरंगे की शान में लड़ते चलो

निर्ममता के आगे झुकना नहीं
षड्यंत्रों से कभी टूटना नहीं
देश का अभिमान न टूटे कभी
शत्रू अपनी सीमा न भूले कभी

बढ़ते चलो, चलते चलो
तिरंगे की शान में लड़ते चलो

जीवन अर्पण करते रहेंगे हम
रण कौशल दिखाते रहेंगे हम
हमारी शहादत भूल न जाना
देश प्रेम के गीत नित्य गाना

बढ़ते चलो, चलते चलो
तिरंगे की शान में लड़ते चलो

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.

    CAPTCHA
    Refresh